Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पूरी हुई मैं अटल हूं की शूटिंग पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

25

बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म और उनके किरदार अक्सर लोगों के दिलों में बस जाते हैं। अपने दो दशक के फिल्मी करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई किरदार निभाए हैं। वहीं अब वे अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ समेत कई लोकेशन पर 45 दिनों तक चली है। फिल्म की टीम ने हाल ही में मुंबई में रैप-अप किया।

पूरी हुई मैं अटल हूं की शूटिंग

बता दें कि ‘मैं अटल हूं’ फिल्म दिवंगत पीएम ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ शॉट्स दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘यह अटल सफर हमेशा के लिए यादगार रहेगा। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महानुभाव व्यक्तित्व के पहलू को बड़े पर्दे पर साकार करने के लिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मैं अटल हूं की शूटिंग पूरी हुई।’

लीड रोल में होंगे पंकज त्रिपाठी

जब फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की गई थी तो पंकज त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी की बर्थ एनिवर्सरी 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की कहानी में अटल बिहारी के बचपन से लेकर तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.