Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प...

खंभे में बंधी मिली भाजपा नेता की लाश हत्या की आशंका

41

बिलासपुर। मुंगेली जिले के लोरमी में रहने वाले भाजपा नेता की लाश बिजली के खंभे में बंधी मिली है। शनिवार की सुबह लोगों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से भाजपा नेता के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मुंगेली जिले के लोरमी महामाया मार्ग में रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल(40) स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करते थे। इसके साथ ही वे सांसद अरुण साव के प्रतिनिधि थे। शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनकी लाश स्टेट बैंक के पीछे खेत में लगे खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली। इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्वजन और उनकी जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

महिला कर रही थी ब्लेकमेल

शनिवार की सुबह भाजपा नेता का शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला शैलेंद्र को ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा ने भाजपा नेता के माेबाइल को जब्त कर लिया है। इसके काल डिटेल की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.