Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

पेरिस में पीएम मोदी और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न के बीच द्विपक्षीय वार्ता

53

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे। पेरिस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी ने गुरुवार की शाम के करीब 7:30 बजे सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात की। इसके बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी पेरिस के प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद देर रात 00:30 बजे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे। देखिये पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों ने किस तरह पीएम मोदी का स्वागत किया…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.