Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुध का कर्क राशि में आज होगा उदय राशि के अनुसार करें ये उपाय

66
 हिंदू पंचांग के मुताबिक बुध ग्रह का आज कर्क राशि में उदय होगा। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक बुद्धि के कारक ग्रह बुध 14 जुलाई, 2023 को कर्क राशि में उदित होंगे। बुध का कर्क राशि में उदय होने से सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है और इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जब बुध कन्या राशि में उच्च और शक्तिशाली स्थिति में मौजूद होते हैं तो यह जातकों को व्यवसाय, व्यापार और सट्टेबाजी में अच्छी सफलता मिलती है, वहीं कर्क राशि में उदय के दौरान मिले जुले परिणाम दिख सकते हैं –

इस स्थिति में मिलते हैं बुरे परिणाम

बुध अशुभ ग्रहों जैसे राहु, केतु और मंगल के साथ युति करते हैं तो जातक के जीवन में काफी संघर्ष शुरू हो जाते हैं। बुध ग्रह यदि मंगल के साथ युति करते हैं तो जातकों की मतिभ्रम हो जाती है। कई जातकों को इस दौरान शारीरिक समस्या का भी सामना करना पड़ता है। नींद न आना और तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकार पैदा होने लगते हैं।

बुध को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

मेष राशि : रोज 41 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि : रोज 41 बार “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि : प्रतिदिन 41 बार “ॐ नरसिंह रूपाय नमः” मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि : प्रतिदिन 11 बार “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें।

सिंह राशि : प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि : बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

तुला राशि : प्रतिदिन 11 बार “ॐ शुक्राय नम:” मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि : प्रतिदिन 11 बार “ॐ मंगलाय नम:” मंत्र का जाप करें।

धनु राशि : गुरुवार के दिन बृहस्पति के लिए यज्ञ/हवन करें।

मकर राशि : शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राशि : प्रतिदिन “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

मीन राशि : बृहस्पतिवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों को दान करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.