Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

Ind VS WI Series: अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ गांगुली सहवाग रोहित के क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

28

डामिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाकर युवा यशस्वी जायसवाल ने दिग्गज खिलाड़ियों के समूह में नाम दर्ज करा लिया है। यशस्वी ने भारत के लिए अपने पदार्पण मैच में ही शतक जड़ दिया और वह टेस्ट मैच में पदार्पण में शतक जड़ने वाले भारत के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में वह भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 2013 जड़ा था।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने के समय 40 रन पर थे। उन्होंने भोजनकाल के बाद तेजी से रन बटोरे और शतक पूरा किया। पिछली बार 2021 में भारत के लिए पदार्पण करने वाले बल्लेबाज ने शतक जड़ा था। उस समय श्रेयस अय्यर ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

पिछले 13 सालों में अपने पदार्पण मैच में विदेशी धरती पर शतक बनाने वाले यशस्वी पहले और कुल सातवें बल्लेबाज हैं। पिछली बार सुरेश रैना ने भारत से बाहर अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा था। साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ रैना ने 120 रनों की पारी खेली थी।

जायसवाल अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले शिखर धवन ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 और पृथ्वी शा ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी।

टेस्ट करियर में पदार्पण से पहले जायसवाल ने केवल 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, लेकिन इनमें 80 की औसत से नौ शतक शामिल हैं। पिछले साल दुलीप ट्राफी के फाइनल की दूसरी पारी में उन्होंने 265 रनों की जबर्दस्त पारी खेली थी।

विदेशी धरती पर पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची

खिलाड़ी, स्कोर, विरोधी, साल

यशस्वी जायसवास, 143 (मैच जारी), वेस्टइंडीज, 2023

सुरेश रैना, 120, श्रीलंका, 2010

वीरेंद्र सहवाग, 105, द. अफ्रीका, 2001

सौरव गांगुली, 131, इंग्लैंड, 1996

प्रवीण आमरे, 103, द. अफ्रीका, 1992

सुरिंदर अमरनाथ, 124, न्यूजीलैंड, 1976

अब्बास अली बेग, 112, इंग्लैंड, 1959

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.