Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु...

Imad Wasim Controversy: इमाद वसीम पर लगा अपने ही बच्चे की हत्या का आरोप? दूसरी शादी के बाद मची सनसनी!

26

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने दूसरी शादी कर ली है. लेकिन, शादी के बाद उन पर अपने ही बच्चे की हत्या का इल्जाम लग गया है. इमाद पर ये सनसनीखेज आरोप उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक ने लगाया. सानिया अशफाक ने इमाद वसीम की दूसरी शादी की खबर सुनते ही अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए. किसी पोस्ट में उन्होंने इमाद को हत्यारा बताया तो किसी में उनकी दूसरी पत्नी को घर तोड़ने वाली करार दिया.

इमाद वसीम ने किससे की दूसरी शादी?

पाकिस्तान क्रिकेट के ऑलराउंडर रहे इमाद वसीम ने पेश से वकील और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रही नाइला रजा से दूसरा निकाह किया. इमाद वसीम ने अपनी दूसरी शादी की सोशल मीडिया के जरिए दी, जिसके बाद तो ये खबर आग की तरह फैल गई. खबर के सामने आने के बाद पहली पत्नी सानिया अशफाक ने इमाद को अपने ही बच्चे का हत्यारा करार दिया. सानिया से इमाद के 3 बच्चे हैं लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है.

 

 

सानिया ने इमाद वसीम को कहा- हत्यारा

सानिया अशफाक ने इमाद वसीम को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- दिसंबर 2023 में उसने मेरे बच्चे का लाहौर में एबोर्सन कराया. वो हत्यारा है और मेरे पास वीडियो है, जिससे इसका पता भी चलता है. उसने मुझे धोखा दिया है. सानिया ने आगे लिखा कि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक हत्यारे और धोखेबाज को PSL में चांस दिया है. कोई भी धोखेबाज और हत्यारा बचना नहीं चाहिए.

 

इमाद की दूसरी पत्नी को सानिया ने बताया- घर तोड़ने वाली

इससे पहले सानिया अशफाक ने नाइला रजा के साथ हुई इमाद वसीम की दूसरी शादी की तस्वीर पर लिखा- अब हर कोई घर तोड़ने वाली का सबूत देख सकता है, जिसने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. अब उसका असली चेहरा सामने आ चुका है. मैं बस अपने बच्चों के लिए न्याय चाहती हूं.

 

इमाद के बच्चों को अपनाने को तैयार नाइला रजा

इमाद वसीम से निकाह के बाद नाइला रजा ने भी सोशल मीडिया पर अपना बयान दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर अल्लाह इमाद को उनके बच्चों से मिलाता है, तो मैं उनका दिल खोलकर स्वागत करने और बाहें फैलाकर अपनाने को तैयार हूं.

 

सानिया से तलाक मगर बच्चों को पालने के लिए तैयार इमाद

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमाद वसीम अपनी पहली पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान नाइला रजा के साथ रिलेशनशिप में आए थे. जब सानिया अशफाक को इसका पता चला तो दोनों अलग हो गए. इमाद वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए ही सानिया से अपने तलाक की जानकारी दी थी. इमाद ने अपने उस पोस्ट में बच्चों के बारे में भी लिखा था. उन्होंने कहा था कि वो अपने तीनों बच्चे की परवरिश करने को तैयार हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.