Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बहराइच में फिर लौट आया भेड़िया! मां की गोद से बच्चे को ले भागा आदमखोर जानवर, गन्ने के खेत में मिला शव

68

क्या उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फिर भेड़िया लौट आया है?… ये सवाल इसलिए हो रहा है कि, क्योंकि जिस महसी इलाके में अभी साल भर पहले भेड़ियों ने आतंक मचाया था, वहीं पर सोमवार देर रात एक दो वर्षीय बच्चे को एक आदमखोर जानवर उठा ले गया. बच्चे की मां ने जब आवाज लगाई तो आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. काफी देर तक खोजबानी करने के बाद बच्चे का शव गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ.

घटना महसी इलाके के हरदी थाना क्षेत्र के गढीपुरवा गांव की है. बच्चे का नाम आयुष (2) था. आयुष सोमवार रात अपनी मां खुशबू की गोद में सोया हुआ था. तभी अचानक एक आदमखोर जानवर आया और आयुष को मां की गोद से छीनकर ले भागा. बदहवास हालत में मां खुशबू चीखने-चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों को खुशबू ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण आयुष की तलाश में जुट गए. इसी बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी.

वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ आयुष की तलाश में जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर तक खोजबीन करने के बाद आयुष का शव एक गन्ने के खेत में मिला. जानवर बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर खा गया था, जबकि शरीर पर कई जगह दांतों के निशान थे.

भेड़िये के हमले से 10 लोगों की गई थी जान

वहीं मृतक आयुष की मां खुश्बू की मानें तो बच्चे को भेड़िया ही ले गया था. उन्होंने बताया कि देर रात बच्चा उनकी गोद में सो रहा था, तभी भेड़िया बच्चे को लेकर चला गया. इस घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर भेड़िये को लेकर दहशत फैल गई है. चूंकि इसी महसी इलाके में पिछले साल भेड़िये ने एक महिला समेत 10 बच्चों को निवाला बना लिया था, जबकि 60 से अधिक लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे.

DFO अजीत सिंह ने दी जानकारी

फिलहाल वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है. DFO अजीत सिंह ने बताया कि जिस जगह बच्चे का शव मिला है, वहां से कुछ दूरी पर सियार देखे गए हैं. हालांकि जांच करने के बाद ही स्थित साफ की जा सकेगी कि किस जानवर ने बच्चे को निवाला बनाया है. ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही, जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है. फिलहाल इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.