Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

अयोध्या में मानवता शर्मसार, होटल में 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़… पीड़ित पिता ने सोशल मीडिया पर सुनाया दर्द

71

अयोध्या में जहां एक ओर करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं. वहीं इस पवित्र भूमि पर एक परिवार के साथ जो हुआ उससे मानवता शर्मसार हो गई. बिहार के भोजपुर जिले के आरा निवासी एक शख्स 29 मई को अपनी पत्नी, 13 साल की बेटी और छोटे बेटे के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए थे. सुबह 3 बजे अयोध्या पहुंचे तो एक ऑटो चालक उन्हें राम मंदिर के पास सस्ते होटल में ठहराने के बहाने से सप्तसागर कॉलोनी के “न्यू श्रीराम पैलेस” होटल ले गया.

अगले दिन परिवार भरत कुंड और सूर्य कुंड घूमने गया. राम मंदिर दर्शन के दौरान अधिक थकान के कारण शख्स की पत्नी बेहोश हो गईं. मंदिर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें श्रीराम अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद जब परिवार दोपहर 11:30 बजे होटल लौटा, तो होटल कर्मचारी आदित्य ने उन्हें एक और दिन रुकने का आग्रह किया. दुखद मोड़ तब आया जब रात लगभग 1:30 बजे शख्स की बेटी बाथरूम गई. तभी होटल मालिक का साला सौरभ गुप्ता, जो नशे में था, दरवाजा ठेलकर कमरे में घुस आया और बाथरूम में किशोरी से बदसलूकी करने लगा. किशोरी के शोर मचाने पर शख्स की नींद खुली. शोर सुनते ही आरोपी वहां से भाग गया और आदित्य ने शख्स को चुप रहने की सलाह दी.

भय के माहौल में की वापसी

इस घटना से शख्स की पत्नी पूरी तरह टूट गईं और फिर से बेहोश हो गईं. भय और असहायता के माहौल में शख्स अपने परिवार को लेकर तत्काल होटल से निकल गए और वापस बिहार लौट आए. वहां पहुंचकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई. शख्स का कहना है कि वे आर्थिक रूप से मजबूर थे, न रुक सकते थे, न लड़ सकते थे. उन्होंने होटल मालिक और आरोपी सौरभ गुप्ता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सीओ अयोध्या को सौंपी जांच

वहीं इस पूरे मामले में अयोध्या पुलिस हरकत में आई है. अयोध्या के SSP ने इस पूरे मामले की जांच CO अयोध्या आशुतोष तिवारी को सौंपी है. CO अयोध्या ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया है. एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने घटना की कोई पुलिस में शिकायत नहीं दी थी. सोशल मीडिया पर आए वीडियो का SSP अयोध्या ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और मामले की जांच CO अयोध्या को सौंपी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.