Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गुना: दिग्विजय सिंह की ‘सनातन यात्रा’ पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य का तंज

3

गुना: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर गुना के बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रेस वार्ता करके तंज कसा है। पन्नालाल शाक्य का कहना है “दिग्विजय सिंह को सनातन यात्रा शुरू करनी ही थी तो अजमेर या जावरा से करते।” दिग्विजय सिंह का बगैर नाम लिए शाक्य ने कहा “ये महाभारत के धृतराष्ट्र व दुर्योधन की जोड़ी है। बेटे को सिंहासन सौंपने के लिए पिता किसी भी हद तक जा सकता है।”

👑 बेटे को सिंहासन पर बैठाने की तड़प

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, “राजनीति में एक धृतराष्ट्र पैदा हुआ है, जो अपने पुत्र को सिंहासन पर बिठाने के लिए पदयात्रा कर रहा है। उज्जैन से शुरू हुई पदयात्रा की शुरुआत में किसी व्यक्ति ने स्वागत के तौर पर गमछा ओढ़ाया तो उन्होंने इसे वापस कर दिया। आपको गमछा ओढ़ने में इतनी ही परेशानी थी तो अपनी यात्रा की शुरुआत आपको जावरा से शुरू करना थी या फिर अजमेर से। यात्रा महाकाल से शुरू कर रहे हैं तो यह महाकाल का प्रसाद था, जिसका आपके द्वारा अपमान किया गया। यह अपमान महाकाल का है।”

🌐 विदेशी शक्तियों के साथ साजिश करने का आरोप

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोपों को लेकर पूर्व नेताओं का उदाहरण देकर बताया, “नितेश भारद्वाज, प्यारेलाल खंडेलवाल, सुनील जोशी जैसे नेता चुनाव लड़े तो क्या उस समय वोट चोरी नहीं हुई? आप हमेशा उन लोगों की बात कर रहे हो जो विदेशियों के हाथों में खेल रहे हैं। आपकी 80 साल से ज्यादा उम्र हो चुकी है, तो अब तो अपने लाल को उसके हाल पर छोड़ दीजिए। पता चल जाएगा कि उसमें कितना दम है। अभी भी उसे उंगली पकड़कर चलना सिखा रहे हो।”

🔥 सत्ता से बाहर रहने पर तड़प रहे कुछ लोग

पन्नालाल शाक्य का कहना है, “कई दशकों तक राज किया। अब सिर्फ 10-12 साल से सत्ता से बाहर हैं तो बौखला गए हैं। बीमारी पुरानी है। इलाज हो चुका है। सर्जरी कर दी गई है। आगे देखते जाएं और भी क्या हो सकता है।” रोड नहीं तो वोट नहीं मामले को लेकर शाक्य का कहना है, “गुलाबगंज की सड़क को लेकर मैंने 4 माह पहले बता दिया था कि 10 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। विधायक निधि से इतनी राशि खर्च करना संभव नहीं था। इसलिए सरकार ने इसके लिए फंड दिया है। अब जल्द ही रोड डल जाएगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.