Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

Fatehabad Grievance Meeting: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का कड़ा एक्शन, SDO को सस्पेंड करने के आदेश व लाइनमैन चार्जशीट

3

फतेहाबाद (हरियाणा): फतेहाबाद स्थित जिला ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र (DPRC) भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की। बैठक के दौरान जिलेभर से आए कुल 13 जन समस्याओं और प्रशासनिक शिकायतों की सुनवाई की गई।

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए 8 मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर दिया, जबकि शेष 5 मामलों की विस्तृत जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें लंबित रखते हुए आगामी बैठक के लिए निर्देशित किया।

🚫 नाडोढ़ी खाल विवाद में लापरवाही: सिंचाई विभाग के SDO को शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण न देने पर सस्पेंशन का आदेश

पहले ही मामले में मंत्री का सख्त तेवर:

  • खाल खुलवाने में लापरवाही: बैठक की शुरुआत में ही गांव नाडोढ़ी में सिंचाई के लिए पानी का खाल (नाली) खुलवाने के मामले में बरती गई प्रशासनिक लापरवाही सामने आई।

  • अल्टीमेटम जारी: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सिंचाई विभाग के संबंधित उपमंडल अधिकारी (SDO) की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया।

  • सस्पेंड करने के निर्देश: उन्होंने उपायुक्त व उच्चाधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि यदि SDO आज शाम 5:00 बजे तक इस मामले में अपना लिखित व संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया जाए।

⚡ गांव मढ़ के किसान की शिकायत पर फूटा गुस्सा: रिश्वत मांगने के आरोप में लाइनमैन चार्जशीट

बिजली निगम के अधिकारियों पर गिरी गाज:

  • फीडर सप्लाई व अवैध वसूली का आरोप: गांव मढ़ के एक पीड़ित किसान ने कैबिनेट मंत्री को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उसके खेत को जिस फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाती है, उसमें जानबूझकर बाधा डाली जा रही है और बिजली सुचारू करने के बदले पैसों की अवैध मांग की जा रही है।

  • लाइनमैन पर कड़ी कार्रवाई: किसान के आरोपों की प्रारंभिक सत्यता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने बिना देर किए संबंधित लाइनमैन कश्मीर सिंह को तुरंत चार्जशीट करने के आधिकारिक आदेश दिए।

📢 ‘दिखाओ तुम्हारा पुंझड़ कितना बड़ा है’: अभद्र भाषा पर भड़के कैबिनेट मंत्री

जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों को चेतावनी:

  • अधिकारियों की बदजुबानी: पीड़ित किसान ने बताया कि जब उसने बिजली सुचारू कराने की गुहार लगाई, तो कर्मचारियों ने उसके साथ बदतमीजी की और कहा कि ‘तेरा काम नहीं करेंगे, जो पुंझड़ पाढ़ना है पाढ़ ले।’

  • मंत्री ने लगाई क्लास: आम नागरिक के प्रति ऐसी अमर्यादित भाषा सुनकर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिजली निगम के उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा कि ‘दिखाओ तुम्हारा पुंझड़ कितना बड़ा है।’

  • जवाबदेही तय करने का संदेश: उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के सेवक बनकर काम करें, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार, रिश्वतखोरी अथवा कार्यों में अनावश्यक देरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.