Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बीमारी के कारण परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, 2 बच्चों का पिता था मृतक

33

चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव पैंतावास कलां में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान पैंतावास कलां निवासी करीब 40 वर्षीय भजनलाल के रूप में हुई है। भजनलाल बीमारी के कारण परेशान था। भजनलाल ब्रेन ट्यूमर से परेशान था। जिसके चलते उसने अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह विवाहित था और उसके दो लड़के हैं। उनकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं मृतक के भाई प्रदीप के बयान के आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.