Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले—... जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के आवेदनों ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड: 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पूरी ... लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'संविधान रक्षा मार्च' में लिया हिस्सा: सांसद इमरान मस... भागलपुर कैंप जेल में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी रामाश्रय यादव की संदिग्ध मौत: जेल प्रशासन के दावों को ... दुनिया भर की इन 7 बेहतरीन जगहों पर मनाएं यादगार क्रिसमस: यूरोप के सदियों पुराने बाजारों से लेकर ऑस्ट... देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए...

जाट आंदोलन में कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का केस; CBI ऑफिस पहुंचे खाप प्रतिनिधि, मामले की जानकारी ली

44

तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में आगजनी का केस सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। इस केस की स्थिति जानने के लिए खाप प्रतिनिधि पंचकूला पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बता दें 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान तत्कालीन वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सेक्टर 14 स्थित कोठी में आगजनी हुई थी।

चंडीगढ़ में सीबीआई ऑफिस पहुंचे खाप प्रतिनिधिः खाप प्रवक्ता

खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक नेकहा कि खाप प्रतिनिधि चंडीगढ़ में सीबीआई ऑफिस पहुंचे और डीआईजी से मिले। इसके बाद उन्होंने सीबीआई कोर्ट की केस की वर्तमान स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। खाप प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने सर्व खाप की ओर से युवक के केस की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र हुड्डा से मुलाकात की और केस की मौजूदा स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। इसी मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन्हें एक साथ जोड़कर जल्द मामलों का निपटारा करने के लिए कोर्ट में याचिका दी गई।

डीआईजी ने कहा कि केस की पूरी स्टडी करके ही बता सकते हैं कि इसमें क्या किया जा सकता है। केस की बिना स्टडी किए कुछ कहना संभव नहीं है। इस सिलसिले में कानून विशेषज्ञ से जानकारी और राय ली जा रही है।

जाट आरक्षण आंदोलन में जलाया था अभिमन्यु के घर

बता दें साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन हुआ था। इस दौरान तत्कालीन वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सेक्टर 14 स्थित कोठी में आगजनी हुई थी। आगजनी में 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें से 58 को जमानत मिल गई थी और 7 हिरासत में थे। जो केस बाद में खत्म हो गए। उसी मामले में एक केस सीबीआई में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.