Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स... साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह 'आधुनिक श्रवण कुमार';... स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से 'वसूली' क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड... "फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!" दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉ... भोपाल में मंडप से उठा 'इल्लीगल गैंग' का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी क... BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान; इस युव... अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! 'सैयारा' के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे न... अमेरिका में ईरान के '750 जासूस' एक्टिव! स्लीपर सेल के निशाने पर कौन? खुफिया रिपोर्ट के खुलासे से हड़क... दुनिया पर 'डिजिटल युद्ध' का खतरा! ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष के बीच महा-साइबर अटैक; इंटरनेट ठप, कई म... ईरान युद्ध की आंच में भारत की रसोई! क्यों थम गई एलपीजी की सप्लाई और कौन है दुनिया का असली 'गैस बादशा...

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्रियल हब बनाने पर बनी बड़ी सहमति

2

रायपुर: सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री की मुलाकात हुई. छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में दोनों की सौजन्य मुलाकात हुई.

विष्णुदेव साय नोरियाकी आबे के बीच औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग पर चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री नोरियाकी आबे ने सीएम साय से भेंट की. इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई.

निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने नोरियाकी आबे को शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

सीएम साय ने जापान के राजनीतिक मामलों के मंत्री नोरियाकी आबे को बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचूर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर मिल रहे हैं. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !