Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग

6

बुरहानपुर: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर ताप्ती पुलिया के समीप भोलेबाबा के एक अनन्य भक्त साइकिल यात्रा करते दिखे. सड़कों पर उनकी साइकिल कावड़ यात्रा देख राहगीर भी ठहर गए. लोगों ने इस भक्त का पुष्प मालाओं से स्वागत भी किया. साइकिल यात्रा पर निकले विकास ठाकुर ने बताया कि पूरे भारत का भ्रमण कर 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना है.

उज्जैन महाकाल से शुरू किया 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा

देहरादून (उत्तराखंड) के रहने वाले विकास ठाकुर ने देशभर में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों के साइकिल से चलकर जलाभिषेक और दर्शन करने का अनोखा संकल्प लिया है. इस यात्रा में उन्हें 365 दिन में साइकिल से साढ़े बारह हजार किलोमीटर का सफर तय करना है. अब तक वे साढ़े बारह सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं. इस यात्रा की शुरुआत विकास ठाकुर ने विश्व प्रसिद्ध उज्जैन महाकालेश्वर से की. इसके बाद वे ओंकारेश्वर पहुंचे. फिलहाल विकास ने 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे किए हैं और उनका अगला पड़ाव महाराष्ट्र की ओर होगा.

गाय को राष्ट्र माता बनाए जाने की मांग

यात्रा के दौरान विकास ठाकुर रोजाना धर्मशाला या मंदिर में रात्रि विश्राम करते हैं. विकास ठाकुर ने बताया कि “मैंने एक मन्नत के रूप में यात्रा शुरू की है, लेकिन अब इस यात्रा में गाय को राष्ट्र माता बनाए जाने की मांग भी शामिल हो गई है. यात्रा के हर पड़ाव पर स्थानीय लोगों को गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की अपील करते हैं.”

स्थानीय निवासी उमेश प्रजापति ने बताया “देहरादून के रहने वाले विकास ठाकुर साइकिल से कावड़ यात्रा पर निकले हैं. उन्होंने अकेले ही इस यात्रा को पूरा करने का संकल्प लिया है. इस दौरान वह गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संदेश भी दे रहे हैं. आमतौर पर कोई भी शख्स सुख-समृद्धि को लेकर कठिन यात्रा पूरी करता है, लेकिन इन्होंने अनोखा संकल्प लिया है, जो काबिले तारीफ है. हमने उनका स्वागत किया.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.