Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित बेल्जियम में घर की मरम्मत के दौरान दीवार से निकला 99 करोड़ का सोना: सोने की ईंटें और सिक्के देख मजदू... ग्लोबल क्राइसिस में भी नहीं थमेगी LPG सप्लाई: रिलायंस, नायरा और PSU रिफाइनरियों के लिए नया प्रोडक्शन... सावधान! असली जैसे दिखने वाले 'फेक UPI ऐप' से हो रही ठगी: स्क्रीन पर दिखता है सक्सेस मैसेज, खाते में ... घर की सुख-शांति छीन सकता है दक्षिण-पश्चिम का वास्तु दोष! इन 9 आसान उपायों से दूर करें नैऋत्य कोण का ... बाल, त्वचा और नाखूनों की खूबसूरती के लिए जरूरी है संतुलित पोषण, जानें डाइट का महत्व खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां...

सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैयारी, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

26

दुर्ग\भिलाई: नेशनल हाइवे 53 में बने फ्लाईओवर ब्रिज को 9 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है. दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 9 दिनों के लिए बंद रहेगा. आज से फ्लाईओवर बंद कर दिया गया है, जो 18 मार्च तक बंद रहेगा.

कुम्हारी फ्लाईओवर बंद, नीचे से गुजरना पड़ेगा

दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग के कुम्हारी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसके चलते सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा. फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ खामियां मिली, इस वजह से मरम्मत काम के लिए फ्लाईओवर बंद किया गया है.

फ्लाईओवर का मरम्मत काम के चलते रूट डायवर्जन

फ्लाईओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है. वही मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे. यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और संकेतक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहनों चालकों को पहले से ही रास्ते की जानकारी मिल पाएगी.

कुम्हारी फ्लाईवोर में बार बार तकनीकी समस्या

आपको बता दें कि नेशनल हाइवे 53 में कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं. इसके निर्माण में करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. कुम्हारी फ्लाईओवर का नवंबर 2021 में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन बार बार तकनीकी समस्या आने के कारण वर्ष 2023 – 24 में इस फ्लाईओवर को आवाजाही के लिए शुरू किया गया. इस दौरान कई बार कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज का मेंटेनेंस हो चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.