Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक मौत

27

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान वल्लभ माहेश्वरी के रूप में की गई, जो कई कंपनियों के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं. यह हादसा रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 136.8 के पास हुआ.

जानकारी के अनुसार वल्लभ माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से मथुरा स्थित गिरिराज जी के दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बैरिकेड्स तोड़ते हुए बीच डिवाइडर में घुस गई. इसके बाद कार आगे बढ़ते हुए पुलिया की दीवार से जा टकराई.

हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई कार

हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि कार चला रहे ड्राइवर को इस हादसे में खरोंच तक नहीं आई, जबकि वल्लभ माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वल्लभ माहेश्वरी व उनके ड्राइवर को तुरंत पिनान अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वल्लभ माहेश्वरी कई कंपनियों में डायरेक्टर के पद पर भी कार्यरत थे. हादसे के बाद उनके शव को एंबुलेंस के जरिए जयपुर भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने कार पर से कंट्रोल खो दिया, और कार सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए एक पुलिया की दीवार से टकराने से पहले बीच के हिस्से से टकरा गई. हादसे में गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.