Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़... War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रि... रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर... Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले ... फतेहाबाद पुलिस का 'ऑपरेशन निक्का' सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंज... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का न... Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आर... Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय... CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री...

Jharkhand Sahiya Samman 2026: महिला दिवस पर सहियाओं को मिला ₹22000 का प्रोत्साहन चेक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल; जानें किसे मिलेगा लाभ

2

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ संस्थान(IPH) के प्रेक्षागृह में सहिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को बड़ा तोहफा इस सम्मान समारोह में दिया जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी की पत्नी इरफाना इरफान ने स्वास्थ्य सहियाओं को 22 हजार रुपये की एकमुश्त राशि का सांकेतिक चेक प्रदान कर सम्मानित किया.

ज्ञात हो कि झारखंड सरकार की योजना मद से ‘झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी’ के तहत सभी स्वास्थ्य सहियाओं को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रावधान की गई. इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के 11 महीने की एकमुश्त राशि 22 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर की गई है.

सहियाओं को किया गया सम्मानित

विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी डॉ. अनिता सिन्हा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा की धर्मपत्नी मीनाक्षी झा उपस्थित थीं. कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 48 सहियाओं, 24 सहिया साथी, पांच महिला चिकित्सक और 72 सीएचओ व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में बेहतर योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में दो वैसी स्वास्थ्य सहियाओं को भी सम्मानित किया गया जो अब मुखिया के पद पर निर्वाचित हुई हैं.

कल्पना सोरेन हम सभी की प्रेरणा स्रोत हैं- इरफाना इरफान

महिला सम्मान समारोह में इरफाना इरफान ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मसम्मान और स्वावलंबन का पूरा ख्याल रखती है. झारखंड के मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना इसी बात का पुख्ता प्रमाण है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन हम सभी की प्रेरणा स्रोत हैं. महिला स्वास्थ्य कर्मियों यथा स्वास्थ्य सहिया, एएनएम, सीएचओ और महिला चिकित्सकों के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें नमन करते हुए उन्होंने सशक्त और एकजुट होने का अहवान किया.

महिलाओं को अपने उपर गर्व होना चाहिए- डॉ. जेशीना

डॉ. अनीता सिन्हा ने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं को शक्ति का प्रतीक माना जाता है. मीनाक्षी झा ने कहा कि एक महिला के आगे बढ़ने से पूरा समाज आगे बढ़ता है, उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने इरादे बुलंद कर लें तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. जीवीआई की उपाधीक्षक डॉ. जेशीना ने कहा कि महिलाएं अपने उपर गर्व करें.

स्वास्थ्य सहियाएं और स्वास्थ्य कर्मी थीं उपस्थित

एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने महिला दिवस सम्मान समारोह में कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है. कार्यक्रम में एनएचएम के प्रशिक्षण कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा, अकय मिंज, डॉ. भारती कश्यप, अनिमा किस्कु, रफत फरजाना, गुंजन खलखो, रजनी, सज्ञा सिंह, सुचंद्रा पंडा, ललित टोप्पो, जोसली जॉन, नीलम झा, नीलम कुमार, शांतना सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य सहियाएं और महिला स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !