Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लखनऊ एयरपोर्ट पर लीक हुई फ्लोरीन गैस, 2 बेहोश… खाली करवाया 1.5 KM का इलाका

43

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर फ्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. लखनऊ में सरोजनीनगर एयरपोर्ट के कार्गो डिपार्टमेंट में गैस के रिसाव से एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया. आनन-फानन में मौके से लोगों को बाहर निकाला गया. इस घटनाक्रम में एयरपोर्ट के कर्मचारियों के बेहोश होने की खबर है. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस फोर्स और दमकलकर्मी वहां पहुंच चुके हैं. NDRF और SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. सभी लोगों को एयरपोर्ट के कार्गो एरिया से दूर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर 1.5 किलोमीटर का इलाका खाली करवाया जा रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं. इस गैस का इस्तेमाल मेडिकल क्षेत्र में किया जाता है. अधिकारियों के मुताबिक, ‘एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के कार्गो एरिया में फ्लोरिंग लीकेज की जानकारी मिली. फायर सर्विस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. तीनों टीमें मिलकर काम कर रही हैं. किसी दवा की पैकेजिंग से फ्लोरीन लीक हुआ, जिसका पता लगाया जा रहा है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.