Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

Punjab Heartbreaking News: पंजाब में भाई-बहन की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर किया गया दाह संस्कार; गांव में पसरा सन्नाटा

29

तरनतारन: बीते दिन स्थानीय शहर की डीएसपी वाली गली में रहने वाले दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिवार के सदस्यों का दावा है कि बच्चों की मौत बाजार से लाए गए चाप और मोमोज खाने के कारण हुई है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल तरनतारन में करवाया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने नम आंखों से भाई-बहन आरव और दानिका का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था और वहां मौजूद लोग भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो गए। दोनों बच्चों की मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। वहीं पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.