Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट; डालटनगंज में ‘भीषण’ गर्मी, जानें अपने शहर का हाल

24

रांची: सोमवार से झारखंड के मौसम में बदलाव दिखने लगा है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क भी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

बढ़ने लगा गर्मी का असर

झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.

राजधानी का पारा 32 डिग्री से ऊपर

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा चाईबासा में 35.4 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और जमशेदपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1.8 डिग्री अधिक है.

गुमला में ठंडी रात

न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में गुमला जिला सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 20 डिग्री, बोकारो थर्मल में 22.1 डिग्री, चाईबासा में 23 डिग्री और जमशेदपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. जिससे रात के समय भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है.

राजधानी रांची में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम फिर से साफ और शुष्क होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.