Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी का शंखनाद! महासमिति अध्यक्ष के लिए 10 धुरंधर मैदान में; 14 मार्च को होगा फैसला, जानें कौन-कौन हैं दावेदार?

33

हजारीबागः जिले की रामनवमी विश्व प्रसिद्ध है. इसे देश के सबसे बड़े जुलूस के रूप में भी देखा जाता है. जहां 36 घंटे तक राम भक्त नाचते गाते मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हैं. इस त्योहार की तैयारी होली के बाद से शुरू होती है. सबसे पहले रामनवमी महासमिति अध्यक्ष का चयन होता है. उनके हाथों में यह जिम्मेदारी दी जाती है कि वह शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराए. इस बार महासमिति अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 14 मार्च को चुनाव होगा और यह तय होगा कि कौन 2026 की रामनवमी महासमिति का अध्यक्ष बनेगा.

अध्यक्ष पद के चयन को लेकर बैठक की गई

हजारीबाग रामनवमी समिति का अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर राम भक्तों का उत्साह चरम सीमा पर है. हजारीबाग के 10 राम भक्तों ने अध्यक्ष बनाने की दावेदारी पेश की है. अध्यक्ष पद के चयन को लेकर श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महंत विजयानंद दास ने की जिसमें किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी, जिसके बाद रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 लोगों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की.

9 तारीख के शाम तक नाम वापसी का समय

अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने वालों में किशन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, लड्डू यादव उर्फ करण यादव, अजय दास, दीप नारायण, राजकुमार सोनी, दीपक देवराज, मनीष यादव उर्फ चरका, घोंचु बंगाली और आशीष सिन्हा शामिल हैं. 9 तारीख के शाम तक नाम वापसी का समय रखा गया है साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि कोई उम्मीदवार किसी को समर्थन देंगे वह भी इसका ऐलान शाम तक करेंगे.

रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान ने बताया कि इस मंगलवार को सभी दावेदार मिलकर मंगला जुलूस संपन्न करेंगे. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से 14 मार्च को कराया जाएगा. चुनाव में शहर के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ-साथ रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

महासमिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है

जैसे-जैसे रामनवमी नजदीक आएगी वैसे-वैसे हजारीबाग राममय होता नजर आएगा. शायद ही ऐसा कोई चौक चौराहा हो जहां भगवा ध्वज और जय श्रीराम का नारा सुनने को ना मिले. यही कारण है कि अध्यक्ष पद रामनवमी में विशेष महत्व रखता है. हजारीबाग की रामनवमी पूरे देश में अपनी भव्यता, अनुशासन और धार्मिक उत्साह के लिए जानी जाती है. महासमिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. अध्यक्ष का दायित्व केवल जुलूस का संचालन करना ही नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए हजारों रामभक्तों की आस्था और परंपरा को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.