Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

Women’s Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की हालत बदहाल, कैसे सुरक्षित होंगी महिलाएं?

24

देवघर: 8 मार्च को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा. इस दिन समाज से लेकर सरकार तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया जाता है. महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं और संस्थाएं चलाई जा रही हैं, ताकि पीड़ित और शोषित महिलाओं को सहारा मिल सके.

इन्हीं प्रयासों के तहत महिलाओं की मदद के लिए ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की स्थापना की गई. नाम से ही स्पष्ट है कि यह ऐसा केंद्र है जहां किसी भी तरह की हिंसा, उत्पीड़न या पारिवारिक प्रताड़ना का शिकार हुई महिलाएं सुरक्षित माहौल में कुछ समय के लिए ठहर सकती हैं. यहां उन्हें न सिर्फ आश्रय मिलता है, बल्कि भोजन, परामर्श और आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है. लेकिन देवघर के इस सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन में अब काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

देवघर के सदर अस्पताल परिसर में भी सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हो रहा है. सेंटर की प्रभारी अनुपम शर्मा बताती हैं कि इस केंद्र के माध्यम से कई पीड़ित महिलाओं को राहत और सहारा मिल रहा है. हालांकि, सेंटर के संचालन में कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं.

उन्होंने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या कर्मचारियों की कमी का है. नियमानुसार, इस केंद्र में करीब 12 कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल केवल पांच से छह कर्मचारी ही कार्यरत हैं. सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बीच ही पूरे सेंटर की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है.

वहीं, अन्य समस्याओं को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया. हालांकि, सेंटर की स्थिति को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं. कुछ समय पहले महिला आयोग की एक सदस्य ने सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई कमियां सामने आई थीं.

गौरतलब है कि सखी वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत केंद्र सरकार की पहल पर की गई है, जबकि इसका संचालन राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है. इस संबंध में जब समाज कल्याण विभाग की पदाधिकारी रंजना कुमारी से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने भी सेंटर की व्यवस्थाओं पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया देने से परहेज किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.