Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटी

25

रांचीः राजधानी रांची में ईमेल के जरिए बम धमाका करने की धमकी देने का सिलसिला जारी है. इस बार झारखंड पुलिस मुख्यालय और रांची के सीनियर एसपी को ईमेल भेजकर रांची स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम विस्फोट में उड़ा देने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पासपोर्ट ऑफिस की जांच बम निरोधक दस्ते के द्वारा शुरू कर दी गई है.

अब पासपोर्ट कार्यालय उड़ाने की धमकी

सिविल कोर्ट और डीसी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल आते ही रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने मॉल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हालांकि जांच में किसी भी तरह का संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि “धमकी वाले ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है, एहतियातन पूरे गैलेक्सी मॉल की जांच की जा रही है. इसी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय अवस्थित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.