Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा... Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सु... बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की द... Latehar Crime News: लातेहार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसन...

छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर कविताओं ने लूटी महफिल

2

छिंदवाड़ा: श्री सुगम मानस मंडल छिंदवाड़ा द्वारा होली उत्सव 71 व कवि सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने-माने कवियों ने कार्यक्रम में शिरकत की. कवियों की देश विदेश की वर्तमान स्थिति से लेकर राजनेता तक को लेकर हास्य कविताओं और व्यंग कविताओं ने सभी का मन मोह लिया.

71 सालों से लगातार चल रहा है कवि सम्मेलन
रंगों का त्यौहार होली के पावन अवसर पर धुरेड़ी के दिन प्रतिवर्ष लगातार 71 सालों से श्री सुगम मानस मंडल छिंदवाड़ा के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है. इस कवि सम्मेलन में देश-विदेश में नाम कमा चुके बड़े से बड़े कवि इस मंच पर आ चुके हैं. वही 71 में साल में देश के जाने-माने कवि ने आकर अपनी कविताओं से समा बंधा दिया.

राजनेताओं से लेकर प्रेमिका तक पर हास्य कविताएं
देश के जाने-माने कवियों ने कवि सम्मेलन में ऐसा समां बांधा की लोग हंस-हंस के लोटपोट हो गए. जहां कवियों के द्वारा एक आम नागरिक से लेकर राजनेता तक की बातें सुनाईं. तो वहीं प्रेमिका से लेकर पत्नी तक के मुद्दे अछूते नहीं रहे. होली के अवसर पर देश-विदेश के प्रसिद्ध कवि छिंदवाड़ा पहुंचे. जहां ईटीवी भारत ने कवियों से खास मुलाकात की. वहीं कवियों ने ईटीवी भारत पर कविताएं सुनाई और धन्यवाद व्यक्त किया.

हजारों की संख्या में मौजूद रहे दर्शन
हर साल होली के उपलक्ष में होने वाला कवि सम्मेलन में हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष दर्शकों की संख्या रहती है. यह कार्यक्रम छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में होता है, जहां भव्य स्टेज लाइटिंग और पुलिस व्यवस्था के बीच कार्यक्रम संपन्न होता है. होली के अवसर पर इस प्रकार की व्यवस्था बनाकर कार्यक्रम करना काफी मुश्किल होता है, पर हर साल छिंदवाड़ा में इस प्रकार का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाता है. जहां शाम 7:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होता है और रात के दो-तीन बजे तक चलता है. न तो कार्यक्रम में कवि थकते हैं न ही सुनने वाले, लगातार कार्यक्रम चलता रहता है.

विश्व में वर्तमान स्थिति को लेकर कवियों ने राखी बात
होली के शुभ अवसर पर देश-विदेश के प्रसिद्ध कवि छिंदवाड़ा में पहुंचे. जहां ईटीवी भारत की टीम ने इन कवियों से खास मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कवियों ने ईटीवी भारत और दर्शकों होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी. वहीं इस मौके पर उन्होंने वर्तमान समय में विश्व में चल रहे युद्ध को लेकर भी चिंता जाता है जिसके कारण सीधे असर भारत के ऊपर पढ़ रहा है. दिल्ली से आई कवि डॉक्टर अना देहलवी ने कहा, ”भारत एक सशक्त देश है जो किसी प्रकार से हर तरीके से डट के खड़ा रहता है. हर चीज से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहता है.”

बम की जगह मुहब्बत बरसाना चाहिए
भोपाल के कवि दीपक दनादन ने ईरान, इजराइल और अमेरिका युद्ध पर चिंता जताते हुए कविता के माध्यम से बात कही. उन्होंने कहा, यह लोग हमेशा धमकी देते हैं परमाणु बम फोड़ देंगे, मेरा कहना है कि परणाणु बम की जगह मुहब्बत का बम बनता तो कितना अच्छा होता. खून बहाने की जगह गले लगाते हम.” इस मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आए कवि वेदव्रत बाजपेई, राजस्थान के कवि संजय झाला, महाराष्ट्र के सुनील व्यास, जयपुर के राकेश पार्थ, दिल्ली डॉक्टर अना देहलवी और भोपाल से दीपक दनादन पहुंचे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !