Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

16

रायपुर: शहर के गंज थाना इलाके के खारून रेलवे कॉलोनी से युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की लाश खून से लथपथ मिली है. स्थानीय लोगों की सूचना पर गंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना की जांच के लिए गंज पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं.

हालाकि ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हत्या का मामला है, या फिर ब्रेन हेमरेज का. शक जताया जा रहा है कि युवक का ब्रेन हेमरेज भी हो सकता है जिसकी वजह से उसकी जान चली गई. पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पीएम रिपोर्ट से मौत की असली वजह और समय का खुलासा होगा.

खारून रेलवे कॉलोनी से मिली युवक की लाश

गंज थाना प्रभारी सुनील दास ने कहा, पुलिस को सुबह 10:00 बजे के करीब शव मिलने की सूचना मिली. बताया गया कि गंज थाना अंतर्गत खारून रेलवे कॉलोनी के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच की तो पता चला कि 25 वर्षीय युवक रायपुर के चूना भट्टी का रहने वाला है, जिसका नाम राजा साहू है. युवक के पैर पर कुछ निशान बने मिले हैं जिससे ये शक हो रहा है कि शायद ब्रेन हेमरेज से युवक की जान गई है. हम ऐहतियात के तौर पर सभी एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं. फिलहाल कुछ भी सुराग नहीं मिला है.

मृतक के परिजनों का बयान

गंज पुलिस को मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा आज सुबह 8:00 बजे अपने घर से निकला था. पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि पैसों के पुराने विवाद को लेकर भी इस तरह की वारदात हो सकती है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस इस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है. घटना की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.