Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

करनाल में मातम: डंपर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत; मदद के लिए आगे आए विधानसभा स्पीकर

32

करनाल: करनाल के सेक्टर 9 में एक तेज रफ्तार डंपर ने खुशियों भरे परिवार को मातम में बदल दिया। हादसे में बाइक सवार एक महिला और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनाल के बड़ा गांव का रहने वाला एक परिवार बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। बाइक पर एक व्यक्ति, एक महिला (उम्र 50-55 वर्ष) और एक लड़की (उम्र 16-18 वर्ष) सवार थे। वे अपने साथ उपहार स्वरूप फल भी ले जा रहे थे, जो हादसे के बाद पूरी सड़क पर बिखर गए।n जैसे ही उनकी बाइक सेक्टर 9 के पास पहुँची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और डंपर चालक महिला व लड़की को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर बचाव कार्य में मदद की और गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को तुरंत अस्पताल पहुँचाने का प्रबंध किया। फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.