Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री: युवक की हत्या कर फरार हुए अपराधी, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

35

यमुनानगर : यमुनानगर के तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइनों के पास एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के मुंह में फेविकोल डालकर कपड़ा ठूसा दिया गया और पेड़ से बांधकर गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि यह व्यक्ति कौन है, इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया, लेकिन पुलिस की तमाम टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट चुकी है।

बता दें कि शव से कुछ दूरी पर उसका एक जूता पड़ा हुआ था, जबकि शव की दूसरी तरफ एक दुपट्टा भी पड़ा हुआ था लेकिन जो दुपट्टा युवक के मुंह में ठूंस रखा था, वह सफेद रंग का था। लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। बाद में यहां लाकर शव फेंक दिया गया। शव के पास सफेद के पेड़ पर रस्सी के ऐसे निशान थे कि मानों युवक का गला रस्सी से बांधकर इस पेड़ से खींच कर गला दबाया गया होगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने तमाम सबूत मौके से जुटा लिए हैं। मौके पर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुला लिया, ताकि हर पहलू से इस हत्याकांड की जांच की जा सके। हालांकि मृतक की अभी तक कोई भी पहचान नहीं हो पाई।

युवक की बाजू पर राजीव लिखा हुआ था और वही उसकी छाती यानी कि दिल के ऊपर स्नेहा लिखा हुआ था। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तो मुंह से कपड़ा निकालना भी पुलिस के लिए टेडी खीर था, क्योंकि फेविकोल से पूरा मुंह जुड़ा हुआ था और कपड़ा मुंह में पूरी तरह से चिपका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने तमाम सबूतों को कब्जे में लेने के बाद शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।वहीं इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.