Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रोक के बाद भी नर्मदा से रेत का अवैध खनन, कलेक्टर बोले- जल्द होगी कार्रवाई

27

जबलपुर। नर्मदा नदी में घाटों पर रेत नहीं बची है, इसलिए जबलपुर जिले में नर्मदा नदी में रेत खनन पर पूरी तरह से रोक है। लेकिन इसके बावजूद मशीन लगाकर नर्मदा नदी के भीतर से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत निकली जा रही है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता संजय यादव ने सबूत के साथ यह आरोप लगाया है। इस मामले में कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि जल्द ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।

चरगवां के पास नर्मदा नदी में जमकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। जबकि नर्मदा में रेत के खनन पर रोक लगी हुई है और जहां भी रेत खनन की अनुमति भी दी गई हैं तो वहां केवल घाट के ऊपर की रेत ही उठाई जा सकती है, नदी के भीतर की रेत नहीं निकाली जा सकती, लेकिन इसके बावजूद नर्मदा में हाई-फाई डिवाइस लगाकर रेत निकल जा रही है।

बरगी विधानसभा से पूर्व विधायक कांग्रेस नेता संजय यादव ने आरोप लगाया है कि चरगवां थाने से मात्र दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा में यह हाई-फाई डिवाइस लगी हुई है। आसानी से इन्हें कोई भी देख सकता है, इसकी जानकारी प्रशासन को है लेकिन इसके बाद भी अवैध रेत खनन को नहीं रोका जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि उनकी जानकारी में यह बात नहीं है। तहसीलदारों और खनिज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि नर्मदा नदी में कहीं भी अवैध रेत खनन हो रहा हो तो उसे तुरंत रोका जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.