Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

भस्म आरती और महाकाल दर्शन के नाम पर हैदराबाद के एक व्यक्ति के साथ एक लाख रुपए की ठगी, पुलिस मामले की जांच में जुटी..

30

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के भक्त के साथ ठगी का मामला सामने आया है। भस्म आरती और भक्त निवास में रुकने के लिए बुकिंग के नाम पर एक व्यक्ति के साथ  एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है। आपको बता दें की हैदराबाद निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रस्सन नाम के व्यक्ति को महाकाल मंदिर में भस्म आरती और महाकाल दर्शन सहित भक्त निवास में रुकने सहित ओंकारेश्वर में दर्शन और रुकने के नाम पर एक लाख रुपए से अधिक की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रस्सन ने 5 और 6 मई को उज्जैन में महाकाल दर्शन पूजन और ठहरने के अलावा ओंकारेश्वर दर्शन का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया गूगल पर एक नंबर मिला जिस पर उन्होंने बात की थी। इसके बाद पांच सदस्यों के लिए ठहरने दर्शन और भस्म आरती के नाम पर उनसे  कुल 1 लाख 8 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। ठगी का पता चलने के बाद फरियादी ने महाकाल पुलिस से शिकायत की पुलिस ने हैदराबाद का मामला होने के कारण हैदराबाद में शिकायत करने के लिए कहा है।

आपको बता दें की इसी प्रकार पहले भी कई बार ऑनलाइन ठगी श्रद्धालुओं के साथ हो चुकी है। प्रस्सन जिन पंडित के माध्यम से पूजन करवाने वाले थे। उनको इस मामले की जानकारी दी गई। तब उन पंडित ने एक आवेदन महाकाल थाने में दिया पुलिस ने हैदराबाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज करने की सलाह फरियादी को दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.