Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

कांस्टेबल भर्ती अपडेट: मार्च में होगा 3 लाख युवाओं का फिजिकल टेस्ट? HSSC ने स्टेडियम आरक्षित करने के लिए लिखा पत्र

5

 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 5500 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब करीब तीन लाख कैंडिडेट्स फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट PMT और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट PST में भाग लेंगे। इसकी शुरुआत 7 मार्च से होने की संभावना है। असल में इस प्रक्रिया के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल को बुक किया गया है।

3 लाख युवाओं ने किया आवेदन 

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इस समय अभ्यर्थी सुबह-शाम मैदानों अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं, क्यूंकि उन्हें  दौड़, लंबाई माप और अन्य फिटनेस मानकों पर खरा उतरना है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पहले ही बता दिया है कि स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों का पीएमटी और पीएसटी एक साथ आयोजित किया जाएगा। जिससे प्रक्रिया पारदर्शी हो सके।

वहीं चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि वायरल हुआ पत्र सही है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट बहुत जल्द शुरू किए जाएंगे। पूरा शेड्यूल और जरूरी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।  उम्मीदवारों को अपने तय क्रम के अनुसार पंचकूला पहुंचकर टेस्ट देना होगा। आयोग ने फिजिकल टेस्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मार्च महीने में तय जगहों पर नियमों के अनुसार परीक्षण होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !