Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

हरियाणा फिर शर्मसार! नाबालिग को अगवा कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप, सुनसान इलाके में अंजाम दी घिनौनी वारदात

2

सनौली: सनौली थाना क्षेत्र में किशोरी ने तीन युवकों पर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने सुनसान स्थान पर दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 फरवरी को उनकी 16 साल की बेटी के साथ रामड़ा आर के सावेज, जावेद और अकरम ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी के दोस्त भी वहां पहुंच गए।

उन्होंने भी किशोरी के साथ दुराचार किया और धमकी देकर वहां से भाग गए। तीन-चार दिन बाद किशोरी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और शिकायत दी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !