Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में खूनी खेल! किसान सभा के नेता और सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर कैथल में अग्निकांड: महादेव कॉलोनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, घर खाली होने से बची कई जानें, लाखों का ... करनाल में मातम: डंपर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत; मदद के लिए आगे आए विधानसभा स्पीकर यमुनानगर मर्डर मिस्ट्री: युवक की हत्या कर फरार हुए अपराधी, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश कांस्टेबल भर्ती अपडेट: मार्च में होगा 3 लाख युवाओं का फिजिकल टेस्ट? HSSC ने स्टेडियम आरक्षित करने के... हिसार में दबोचा गया ₹15,000 करोड़ के GST घोटाले का 'किंगपिन'! 50 हजार का इनामी था मास्टरमाइंड हरियाणा फिर शर्मसार! नाबालिग को अगवा कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप, सुनसान इलाके में अंजाम दी घिनौनी व... भीषण सड़क हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा! अब इन कर्मचारियों को बेटी की शादी पर मिलेगा 2.5 लाख का शगुन, जानें कैसे... Cyber Fraud Alert: फेसबुक पर एक 'क्लिक' और साफ हो गए 40.52 लाख रुपये! रिटायर्ड फौजी के साथ हुई बड़ी ...

दुबई में फंसे बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बड़े राजनेता और बिजनेसमैन! ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के बाद शहर में बिगड़े हालात

3

अमेरिका-इजराइल की ओर से किए गए हमलों और उसके बाद ईरानी जवाबी कार्रवाई के चलते पूरा मध्य पूर्व युद्ध की चपैट में आ गया है. ईरान अपने ऊपर हुए हमले के बाद मध्य पूर्व के 8 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कुछ मिसाइले सिविलियन एरिया में भी गिरी हैं. इसी उथल-पुथल के बीच 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के कई खाड़ी देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और UAE में कई मशहूर हस्तियां फंस गई हैं.

UAE में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और अबू धाबी एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द हो गईं. इस वजह से दुनियाभर के हजारों पर्यटकों के साथ-साथ कई हस्तियां भी दुबई और अबू धाबी में फंस गई हैं. इनमें खिलाड़ी, मनोरंजन जगत की हस्तियां और रियलिटी टीवी सेलेब्रिटीज शामिल हैं.

पीवी सिंधू और बॉक्सर आमिर खान दुबई में फंसे

दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए खिलाड़ी सबसे ज्यादा दुबई में फंसे हैं. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव सहित कई शीर्ष पुरुष टेनिस सितारे टूर्नामेंट की खत्म के बाद शहर में ही फंस गए हैं. वहीं, भारत की बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. वह बर्मिंघम जाने वाली अपनी उड़ान के रद्द होने के बाद हवाई अड्डे पर ही रुकी हुई हैं.

इसके अलावा ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान और फुटबॉलर रियो फर्डिनेंड अपनी पत्नी केट के साथ यूएई में छुट्टियां मनाते हुए इस लॉकडाउन की चपेट में आ गए हैं.

बॉलीवुड स्टार्स भी फंसे

टीवी रियलिटी शो की दुनिया की कई मशहूर हस्तियां भी इस संकट की वजह से UAE में फंस गई हैं. ब्रिटिश रियलिटी टीवी स्टार विक्की पैटिसन अपने हनीमून के दौरान दुबई में फंस गई हैं. स्कॉटिश ‘लव आइलैंड’ स्टार लॉरा एंडरसन ने भी दुबई में फंसे होने की पुष्टि करते हुए मिसाइल हमलों के बीच की स्थिति को भयानक बताया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी दुबई में फंसे होने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई सरकार और विभिन्न देशों के दूतावास (जैसे भारतीय दूतावास) फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए राहत कार्यों में जुटे हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.