Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...

मौत का सफर! टोहाना में बस की खिड़कियों पर लटककर कॉलेज जाने को मजबूर छात्र, रोडवेज की बदहाली देख दहल जाएगा दिल

26

टोहाना: टोहाना की रोडवेज बसों की व्यवस्था छात्रों की जान जोखिम में डाल रही है। हर दिन सैकड़ों स्कूली, कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थी बसों की खिड़कियों और दरवाजों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अधिकारियों के अनुसार यह समस्या मुख्य रूप से शहतलाई जाने वाली बसों में देखी जाती है। उनका कहना है कि स्थानीय रूटों पर अन्य बसें उपलब्ध होने के बावजूद छात्र समूह में यात्रा करने के लिए जानबूझकर इन बसों में चढ़ते हैं। कई बार समझाने पर भी वे नहीं मानते। सुबह और शाम के व्यस्त समय में बसें पूरी तरह भरी होती हैं। अंदर खड़े होने की जगह भी नहीं बचती, जिससे छात्रों को जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से लटककर यात्रा करनी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों सुखदेव, रमन, आंकती और मनीष ने बताया कि कई रूटों पर बसों की संख्या वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अतिरिक्त फेरे या विशेष छात्र बसें न होने से हर दिन खतरा बना रहता है। अभिभावकों ने प्रशासन की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश दहिया और डीआई महेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं है। शहर के भीतर यात्रा के लिए अलग से सिटी बसें भी उपलब्ध हैं, लेकिन छात्र जानबूझकर लंबी दूरी की बसों में चढ़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बसों में जगह खाली होने के बावजूद छात्र बाहर लटकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाता है, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक छात्र तितर-बितर हो जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.