Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

होश उड़ा देगी वारदात: पंजाब में पेंशन लेने गई महिला के साथ दरिंदगी! पूरी कहानी सुनकर कांप उठेगी रूह

24

साहनेवाल :  जबरदस्ती संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग के मामले में नई अपडेट सामने आई है। महिला आयोग की चेयरपर्सन के सामने पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए गंभीर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से दोबारा जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने वीडियो में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। वह अपनी माता की पैंशन और मोबाइल रिचार्ज के लिए ढंडारी कलां स्थित एक मोबाइल शॉप के दुकानदार के पास गई थी।

महिला का आरोप है कि दुकानदार ने वहां उसके साथ कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ और उसका पति उससे अलग रहने लगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि इस मामले में किसी भी समझौते की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह पूरे मामले की सघन जांच करे और दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

चौकी कंगनवाल के इंचार्ज दविंदरजीत सिंह ने बताया कि पहले की शिकायत पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच पूरी की गई थी और क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई थी। अब नई शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.