Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Jalandhar News: GST टीम को बंधक बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद पति समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज

25

जालंधर: शहर के पीपीआर मार्केट में GST विभाग की टीम को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उक्त कार्रवाई विभाग के एडिशनल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर की गई है।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को GST विभाग की टीम PPR मार्केट स्थित मेजर सिंह के रियल एस्टेट दफ्तर में जांच (सर्च) के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान टीम को 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में बंधक बनाकर रखा गया और उनके काम में बाधा डाली गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से अधिकारियों को छुड़ाया गया।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें काम करने से रोका। GST टीम ने मौके से एक DVR भी कब्जे में लिया है। इसकी फॉरेंसिक जांच कर उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटे के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.