Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

70 की उम्र में कमल हासन का एक्शन, मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज

32

सुपरस्टार कमल हासन लंबे समय से एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘ठग लाइफ’. उनके फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है. अब जल्द ही इस फिल्म से पर्दा उठने वाला है, क्योंकि इस पिक्चर को रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं है. हालांकि, फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इस पिक्चर का ट्रेलर जारी कर दिया है.

मेकर्स ने 17 मई को ठग ‘लाइफ’ का ट्रेलर जारी किया है. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है और जॉनर के हिसाब से कमल हासन से इसमें एक्शन करते नजर आ रहे हैं. उनकी उम्र 70 साल है. वहीं वो अपने एक्शन भरे अंदाज से अपनी उम्र को भी मात देते दिख रहे हैं.

यहां देखें ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर

ट्रेलर को देखकर पता लगता है कि कमल हासन इसमें एक गैंगस्टर के रोल में दिखने वाले हैं. एक छोटा बच्चा उनकी जान बचाता है. उसके बाद वो उस बच्चे को अपने साथ रख लेते हैं. ट्रेलर से कहानी को लेकर ज्यादा हिंट तो नहीं मिल रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कमल हासन के किरदार का टकराव उनके बेटे के साथ ही होगा.

दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है. ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि मणिरत्नम का डायरेक्शन और कमल हासन का एक्शन कमाल करने वाला है. महेश मांजरेकर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में उनकी भी छोटी सी झलक दिखाई गई है.

कब रिलीज होगी कमल हासन की ‘ठग लाइफ’?

राज कमल फिल्म्स इंटरनेशन और मद्रास टॉकीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. अली फजल, तृषा कृष्णन समेत कई बड़े चेहरे इस पिक्चर का हिस्सा हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.