Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...

पेट की हर समस्या होगी दूर! फर्मेंटेड फूड से ऐसे प्लान करें पूरे दिन की डाइट, सुधरेगी गट हेल्थ

32

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में गट हेल्थ एक आम समस्या बनती जा रही है. अनियमित खान-पान, प्रोसेस्ड फूड, स्ट्रेस और नींद की कमी इसके कुछ अहम कारण हैं. अगर आपकी लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसी ही है तो गैस, एसिडिटी, और कॉन्सिटिपेशन होना आम है. गट हेल्थ बिगड़ने पर पेट तो खराब रहता ही है. साथ ही मूड भी अपसेट रहता है. ऐसे में जरूरी है कि गट हेल्थ को जल्दी ही बेहतर किया जाए. इसके लिए आप एक हेल्दी और प्लान डाइट का सहारा ले सकते हैं. फर्मेंटेड फूड को गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसके साथ भी कुछ ऐसी चीजें और खाने की सही टाइमिंग जोड़ दी जाए तो गट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है.

अगर आपकी भी गट हेल्थ ज्यादातर बिगड़ी हुई रहती है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इसमें हम आपको बताएंगे कि, कैसे पास बैलेंस डाइट, फर्मेंटेड फूड और मील की पूरी प्लानिंग करके अपनी बिगड़ी हुई गट हेल्थ को बिना किसी दवाई के ठीक कर सकते हैं.

क्या होती है गट हेल्थ?

गट हेल्थ का मतलब हमारी पाचन तंत्र (आंतों) की सेहत से है, जहां अच्छे-बुरे बैक्टीरिया का बैलेंस रहता है. गलत खान-पान, ज्यादा जंक फूड, तनाव, नींद की कमी, एंटीबायोटिक दवाओं का ज्यादा सेवन और कम फाइबर लेने से गट हेल्थ खराब हो जाती है. गट हेल्थ बिगड़ने पर गैस, कब्ज, एसिडिटी, पेट फूलना, कमजोरी, इम्युनिटी कम होना, त्वचा की समस्याएं और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

दिन की शुरुआत को रखें सिंपल

दिन की शुरुआत करने के लिए आप हल्का गुनगुना पानी पिएं. ये पेट को साफ करने में मदद करता है. इसके अलावा हर दिन एक ही समय पर नाश्ता करें. ब्रेकफास्ट में आप थोड़ी मात्रा में फर्मेंटेड फूड ले सकते हैं, जिससे बॉडी का रिदम बना रहता है. हालांकि, इसे कम ही मात्रा में लें. ताकि पेट पर अचानक लोड न पड़ें. नाश्ते में आप दही, छाछ या इडली डोसी खा सकते हैं. ये कुछ ऐसे फर्मेंटेड फूड हैं, जिसमें प्रोबायिटक्स होता है. जो आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को एक्टिव करने में मदद करता है.

लंच में लें बैलेंस डाइट

लंच में बहुत से लोगों को हैवी मील पसंद होती हैं. लेकिन अगर आपकी गट हेल्थ बिगड़ी हुई है तो दोपहर में हल्का खाना ही बेहतर है. इसमें आप दाल-रोटी, सलाद और छाछ जैसी चीजें ले सकते हैं. साथ ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं. ये पेट में भारीपन फील नहीं कराते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा भी रखते हैं.

डिनर हल्का और गट-फ्रेंडली रखें

रात के खाने में बहुत भारी या ज्यादा मसालेदार खाने से बचें. इसके लिए सूप, सब्ज़ी और थोड़ी मात्रा में दही जैसे फर्मेंटेड फूड ले सकते हैं. ये पाचन को आसान बनाते हैं. वहीं, रात का खाना 7 बजे तक कर लें. क्योंकि हल्का डिनर आंतों को रात में रिपेयर होने का समय देता है, जिससे सुबह पेट साफ रहता है. इसलिए आप जितना जल्दी खाएं आंतों को रिपेयर होने के लिए उतना ज्यादा समय बचेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.