Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम

36

बड़वानी: शहर के बस स्टैंड पर शनिवार को एक दुखद घटना हुई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया. बस स्टैंड पर सेंधवा से अलीराजपुर जा रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गई. घटना के दौरान 4 वर्षीय मासूम बेटा उसके पास ही बैठा रहा. जिसे यह अहसास भी नहीं था कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे.

बस से उतरते ही बिगड़ी राकेश की तबीयत

मृतक की पहचान राकेश डावर लगभग 30-35 वर्ष, निवासी अलीराजपुर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राकेश अपने बेटे किशु के साथ सेंधवा से अलीराजपुर लौट रहे थे. दोनों बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस से उतरने के कुछ समय बाद राकेश की तबीयत बिगड़ी और वे अचानक बैठते ही जमीन पर गिर पड़े.

सीपीआर दिया, लेकिन नहीं बची शख्स की जान

पहले लोगों को लगा कि शायद चक्कर आया होगा, लेकिन जब वे उठे नहीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई. बोरलाय निवासी दिनेश यादव और बल्लू पहलवान ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को सूचना दी. अजित जैन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीपीआर देकर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. प्रारंभिक तौर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा.

शव के पास बैठा पिता को जगाता रहा बच्चा

पहचान के दौरान युवक की शर्ट पर ‘टाइगर ग्रुप सेंधवा’ लिखा मिला और हाथ पर ‘राकेश’ नाम अंकित था. इसके आधार पर सेंधवा मानव सेवा समिति से संपर्क किया गया. समिति ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की जानकारी उपलब्ध कराई. बताया गया कि मृतक के रिश्तेदार सेंधवा में ही रहते हैं और सूचना मिलते ही बड़वानी के लिए रवाना हो गए. घटना का सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब मासूम किशु अपने पिता को बार-बार उठाने की कोशिश करता रहा. वह पूरी तरह अनजान था कि उसके पिता अब कभी नहीं उठेंगे. यह दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई.

परिजनों को दी गई सूचना

मानवता का परिचय देते हुए अजित जैन और उनकी टीम ने बच्चे को संभाला, भोजन कराया और परिजनों के आने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की. पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे CCTV में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.