Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र... सावधान सरगुजा! डॉग बाइट के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पागल कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी ज... खौफनाक वारदात: 'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...' एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सरेराह चलाई गोली! AI समिट में बवाल: बीच कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतारी टी-शर्ट! ट्रेड डील के खिलाफ प... झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ...

अजब-गजब चोरी: नीमच के ‘लाडले’ ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश!

2

नीमच : नीमच में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के अनुसार “घर के सामने से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी हो गई.” इसके साथ ही फरियादी ने इस घटना में अपने बेटे पर ही चोरी का शक जाहिर किया था. पुलिस ने पहले तो इस बात पर यकीन नहीं किया कि बेटा ही चोरी का मास्टरमाइंड हो सकता है. लेकिन जब पड़ताल आगे बढ़ी तो पिता का शक सही निकला.

आरोपियों के कब्जे से वाहन बरामद

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया व्यास निवासी जितेंद्र नागदा ने पहले अपने घर से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच की तो जितेंद्र नागदा का 19 वर्षीय बेटा दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त ही चोर निकले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से ट्रैक्टर और कार बरामद की गई. तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. कुछ और मामले भी खुल सकते हैं.

पिता ने अपने बेटे पर शक जाहिर किया

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने बताया “शिकायतकर्ता का 19 वर्षीय पुत्र दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त सतीश (18) और योगेश (21) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फरियादी जितेंद्र नागदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक, कार और ट्रैक्टर चोरी हो गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के दोस्तों पर शंका जाहिर की थी. हालांकि फरियादी इसके पीछे कोई ठोस तर्क नहीं दे पाया. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो फरियादी का शक सही साबित हुआ.”

तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का बेटा है. इस मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिली है. अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि अपने ही घर में चोरी करवाने का क्या राज है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों ने क्या इससे पहले और चोरी की वारदात की हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.