Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खौफनाक वारदात: ‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं…’ एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सरेराह चलाई गोली!

23

कोरबा: एकतरफा प्यार में पड़ा सनकी युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव डालने पिस्टल लेकर देर रात उसके घर पहुंच गया. किशोरी के पिता ने जब युवक को डांटा तो उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी.

घटना बालकोनगर थाना अंतर्गत दोंदरो के आश्रित ग्राम संगम नगर में बुधवार देर रात 11 बजे हुई. इंदिरा नगर में रहने वाला 20 साल का युवक संगम नगर की एक किशोरी से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था. जो लगातार लड़की का पीछा कर परेशान भी कर रहा था. किशोरी के इंकार करने के बाद भी आरोपी दबाव बनाने के मकसद से बुधवार रात 11 बजे उसके घर पहुंच गया.जहां परिजनों के सामने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा.

डांटने पर हुआ आक्रोशित

किशोरी के पिता ने युवक को डांटा तो वह आक्रोशित हो गया. उसने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया. किशोरी के पिता एक ओर झुके तो गोली करीब से निकल गई. घटना के बाद आरोपी भाग निकला. किशोरी का परिवार दहशत में रातभर घर से नहीं निकला. गुरुवार सुबह लोगों की आवाजाही शुरू होने पर उसने घर से निकलकर लोगों को घटना की जानकारी दी. वहीं दोपहर में थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को पकड़ लिया है. उसके पास से प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया. प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर पिस्टल से गोली चलाना पाया गया है.

बालको पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर आगे जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी के खिलाफ धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत बालको पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है. घटना के चदघंटे बाद आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त किया गया. आरोपी को पिस्टल कहां से मिला है उसकी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.