Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हापुड़ में रूह कंपाने वाली वारदात: 4 साल की दरिंदगी से हारकर किशोरी ने पिया तेजाब, आरोपी फरार!

10

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बार-बार के रेप से परेशान होकर किशोरी ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद भी उसका लगातार उत्पीड़न करता रहा

दुष्कर्म के बाद उत्पीड़न से परेशान होकर करीब 15 दिन पहले पीड़िता ने तेजाब पी लिया था और अब उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई. मृतका के परिवार वालों ने मोहल्ले के ही युवक पर दुष्कर्म और इस उत्पीड़न में आरोपी के परिवार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की.

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

चार साल से कर रहा था शोषण

बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक आरोपी चार वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था. हापुड़ नगर के एक मोहल्ले की महिला ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री हापुड़ नगर के एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी और मोहल्ले के रहने वाले आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया था.

वह पिछले करीब चार वर्षों से पुत्री का शारीरिक शोषण कर उसे परेशान कर रहा था. जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने आरोपी और उसके पिता को समझाया, लेकिन आरोप है कि युवक ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया.

15 दिन पहले पिया तेजाब

आरोप है कि आरोपी उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इस पूरे कृत्य में युवक के पिता भूरा ने भी अपने आरोपी पुत्र का साथ दिया. लगातार तनाव और बदनामी के डर से पुत्री परेशानी में चल रही थी, जिसके चलते उसने तीन फरवरी 2026 को तेजाब पी लिया.

परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर चार फरवरी को पिलखुआ क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में करीब दो सप्ताह तक उपचार चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर 17 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. लेकिन यहां उपचार के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया.

मौत पर कोहराम

पीड़िता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. पीड़िता की माता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. एसपी के आदेश पर कामिल और उसके पिता भूरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.