Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंडला में 7 आदिवासियों की मौत से हड़कंप, एक सप्ताह में उल्टी-दस्त से डेढ़ सौ ग्रामीण बीमार

32

मंडला : आदिवासी जिले के बम्हनी, घुघरी और अंजनिया इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों में इन दिनों डायरिया फैला हुआ है। अब तक इस बीमारी से उल्टी दस्त की संक्रामक बीमारी से अब तक 7 ग्रामीण बैगा आदिवासी महिला पुरुष की मौत दर्ज की जा चुकी है वहीं लगभग 150 मरीजों की सामुदायिक एवम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुघरी इलाके के सरिई टोला, देवहार, आमा टोला, माधोपुर, बिछिया, बम्हनी क्षेत्र के गांवों में इन दर्ज मौतों के साथ ही जिले का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग या पीएचई विभाग ने डायरिया से मौतों और संक्रमित लोगो की वजह नहीं ढूंढ़ पाई है । वहीं मामले को संवेदनशील मानते हुए आज जबलपुर की 11 सदस्यीय टीम डायरिया का कारण जानने माधोपुर पहुंची। वहीं पी एच ई मंत्री संपतियां उइके ने मृतकों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मंडला पी एच ई कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का गृह जिला है। आज संपतियां उइके ने जिला अस्पताल का भ्रमण करते हुए बताया कि ग्रामीणों की मौत दुखदाई है। हम बीमारी नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने जांच पश्चात जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की बात कही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरुते ने स्वीकार किया कि अब तक सात ग्रामीण मरीजों की मृत्यु हुई है लेकिन विशेषज्ञों का दल प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्तिथि को नियंत्रित कर रहे हैं। हमारी टीम भी लगातार नजर बनाए हुए है।

पी एच ई विभाग के अधिकारी भास्कर का कहना हैं कि जिन जिन जगहों पर डायरिया फैल रहा है, उन जगहों का पानी टेस्ट किया जा रहा है। वहीं भास्कर ने कहा अभी डायरिया फैलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.