Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— ‘सवालों का जवाब मिलना चाहिए’

28

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लगभग एक महीने का समय होने को है. इसके बाद भी उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. शिवसेना (UBT) नेता संयज राउत ने पहले ही प्लेन हादसे पर आशंका जाहिर की थी. इसके बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब राजनेताओं के बाद परिवार के लोग ही सवाल उठा रहे हैं. रोहित पवार के बाद अब सुप्रिया सुले ने भी कई तरह के हादसे की जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया है. उन्होंने लिखा कि अजित दादा की अचानक हुई मौत से महाराष्ट्र सदमे में है. सोशल मीडिया पर कई तरह के शक और शंकाएं जताई जा रही हैं. लोगों में बहुत गुस्सा है और लोग अभी भी शोक में हैं.

आगे लिखा कि इस बैकग्राउंड में MLA रोहित पवार कुछ मुद्दे, फैक्ट्स, शक के साथ सवाल उठा रहे हैं. जनता को इनके जवाब मिलने चाहिए. अगर सिस्टम को ये जवाब मिलने में ज़्यादा समय लग रहा है, तो बेचैनी और बढ़ेगी. इसे बढ़ने से रोकने के लिए, इस घटना की सच्चाई को जनता के सामने ट्रांसपेरेंट तरीके से लाना बहुत जरूरी है.

रोहित पवार की सुरक्षा जरूरी- सुले

सुप्रिया सुले ने आगे लिखा कि सिस्टम से सवाल करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है. रोहित के अलावा जिन लोगों के मन में जो शक और सवाल हैं, उन्हें सिस्टम के सामने उठा रहे हैं. इस बैकग्राउंड में, उन्हें सिक्योरिटी मिलना बहुत ज़रूरी है और राज्य सरकार को उनकी सिक्योरिटी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

ब्लैक बॉक्स पर क्या बोले थे रोहित पवार?

रोहित पवार शुरुआत से ही अजित पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. बीते दिनों सामने आया कि प्लेन का ब्लैक बॉक्स नष्ट हो गया है.रोहित पवार ने कहा कि विमान दुर्घटना स्थल के आसपास कुछ दस्तावेज बिखरे पड़े थे, वे कागजात बिल्कुल भी नहीं जले. लेकिन ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया. रोहित ने आरोप लगाया कि ब्लैक बॉक्स के जलने का जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, वह सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए है.

जनवरी में हुआ था हादसा

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 हो गया था. उनका निधन एक प्लेन हादसे में हुआ था. जब वह मुंबई से बारामती के लिए जा रहे थे. हादसा VSR वेंचर्स के लियरजेट विमान में हुआ, जिसमें पायलट समेत पांच लोगों की मौत हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.