Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी में कूदे लोग

16

बिहार के दरभंगा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां अंगूर से लदा एक ट्रक नदी में जा गिरा और उसके बाद आसपास के गांवों में अंगूर लूटने की होड़ मच गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल पुल के पास की बताई जा रही है.

ट्रक में भारी मात्रा में अंगूर लदा हुआ था, जो हादसे के बाद पानी में बहकर दूर-दूर तक फैल गया. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने मौका देखते ही नदी से अंगूर निकालना शुरू कर दिया. कई लोग कपड़े और बोरे लेकर नदी में उतर गए और अंगूर भर-भरकर बाहर निकालने लगे. कुछ लोग अपने घरों से बाल्टी, टोकरी और थैले लेकर भी पहुंच गए. देखते ही देखते अंगूर उठाने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई.

नदी में घुसकर अंगूर ले गए लोग

इस दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे. कई लोग कमर तक पानी में उतरकर अंगूर चुनते दिखाई दिए. बच्चे अंगूर खा भी रहे थे और साथ ही इकट्ठा भी कर रहे थे. कुछ लोग किनारे पर बैठकर अंगूर साफ करते और छांटते नजर आए. मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, क्योंकि हर कोई ज्यादा से ज्यादा अंगूर हासिल करना चाहता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पुल से नीचे नदी में जा गिरा.

ड्राइवर और खलासी को हल्की चोटें

हादसे में ड्राइवर और खलासी के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बाहर निकल आए. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में अंगूर ग्रामीण अपने साथ ले जा चुके थे. बाद में क्षतिग्रस्त ट्रक को निकालने की तैयारी शुरू की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.