Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Congress vs AAP: “अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी”, कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगवंत मान को घेरा

1

हाजीपुर: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार, जो हमेशा आम लोगों और गरीबों के कल्याण के दावे करती है, अब अपने एक नए फैसले के कारण सवालों के घेरे में आ गई है।

हाजीपुर इलाके में सरकारी अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर 20 रुपये की पार्किंग फीस का बोझ डाल दिया गया है, जिससे जनता में भारी रोष पैदा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता शुभम सोहल ने सरकार की इस नीति पर हैरानी जताते हुए कहा कि अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए ओ.पी.डी. की पर्ची सिर्फ 10 रुपये की है, लेकिन बाहर वाहन खड़ा करने के लिए 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। सरकार कहती थी कि हम गरीबों का मुफ्त इलाज करेंगे, लेकिन यहां तो अस्पताल की दहलीज पर पैर रखते ही जेब काटी जा रही है।

उनका का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े होर्डिंग तो लगा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्किंग जैसे टैक्स ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है । स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में ‘आप’ उम्मीदवारों को इस 20  रुपये की पर्ची का हिसाब देना होगा । गरीब आदमी अब इस उलझन में है कि वह दवाई ले या पार्किंग के पैसे भरे। हाजीपुर के लोगों का यह गुस्सा आने वाले समय में सत्ताधारी दल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.