Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

29

चंडीगढ़ में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सीएम आफिस-चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित पंजाब सचिवालय में यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके खाली करवा लिया गया है और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। इस दौरान मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग सक्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। सचिवालय का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ईमेल में मुख्यमंत्री के आफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि इस ईमेल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पंजाब केसरी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सचिवालय परिसर को खाली करा दिया गया। कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ CRPF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात कर दी गईं।

सुरक्षा एजेंसियां परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर रही हैं। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और प्रवेश-निकास मार्गों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को मोहाली स्थित एक अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती थे। बाद में जांच में वह सूचना फर्जी साबित हुई थी। फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.