Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 मिनट में होगा सफर; जानें कितना है किराया

37

मांं वैष्णो देवी से शिवखोड़ी तक की यात्रा श्रद्धालु केवल 20 मिनट में पूरा कर सकेंगे. आगामी 3 महीनों के अंदर कटरा से शिवखोड़ी तक के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने वाली है. इसके लिए कटरा में हेलीपैड बनाने का काम आखिरी स्टेज में है और शिवखोड़ी में भी हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है. सुविधा शुरू होने के बाद श्रद्धालु दोनों मंदिरों में आसानी से जा सकेंगे.

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं को कटडा से शिवखोड़ी पहुंचने में केवल 20 मिनट लगेंगे, जबकि जम्मू या कटडा से गाड़ी से शिवखोड़ी पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगता है. पहले श्रद्धालुओं को कटडा से शिवखोड़ी हेलीकॉप्टर जाने के लिए 8,500 रुपये देने पड़ते थे. कटड़ा से शिवखोड़ी के लिए खोरी के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस 13 अक्टूबर, 2010 को शुरू हुई थी. मांं वैष्णो देवी से शिवखोड़ी तक का किराया 8 से 10 हजार के बीच होने की संभावना है.

ये सुविधा भी हो रही शुरू

श्रद्धालु अब हेलीकॉप्टर से कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दोनों मंदिरों में आसानी से और कम समय में जा सकेंगे. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अगले महीने शुरू हो जाएगा. हेलीपैड से गुफा तक यात्रा पथ और पुल का निर्माण 69 RCC ग्राफ से किया जा रहा है, जिस पर लगभग 6 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

जल्द बनेगा श्री शंकराचार्य मंदिर

6 दशक के लंबे इंतज़ार के बाद, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन एरिया में श्री शंकराचार्य मंदिर बनाने का सपना आखिरकार सच होने जा रहा है. इस मशहूर मंदिर का आइडिया असल में 1967 में आया था, लेकिन कई वजहों से यह पूरा नहीं हो पाया.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस मंदिर कॉम्प्लेक्स को बनाने पर लगभग 31.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा. मंदिर बनने से लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से भक्तों का आना-जाना बढ़ेगा. इससे श्री माता वैष्णो देवी आने वाले भक्त श्री शंकराचार्य मंदिर में भी दर्शन कर सकेंगे. इस साल के आखिर तक मंदिर पूरा करने का लक्ष्य है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.