Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद...

Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

33

 सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अहम महिला सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। उस पर गैंग के ड्रग और हथियार नेटवर्क से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कथित तौर पर सिंडिकेट के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

बताया जा रहा है कि नेहा को गैंग के मुख्य शूटर बॉबी कबूतर के करीबी के रूप में जाना जाता है। बॉबी कबूतर पर अवैध हथियारों की सप्लाई और कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और हाल ही में उसे भी गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियां उसके विभिन्न मामलों में भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। बॉबी कबूतर दिवंगत पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल था। उसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी और कई मामलों में फरार चल  रहा था। बीते दिन उसे दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि  ‘मैडम जहर’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सदस्य है। ये पता चला है कि, अवैध हथियारों की सप्लाई एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए की जाती थी। इस कड़ी में कुख्यात हथियार तस्कर सलीम उर्फ ‘पिस्टल’ का नाम भी सामने आया है, जिसे हाल में नेपाल-भारत सीमा से पकड़ा गया था। पुलिस को संदेह है कि यह नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था। नेहा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात के लिए तो नहीं किया जाना था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.