रायपुर: वैसे तो मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत होती है, लेकिन रायपुर में 10 फरवरी के बाद से गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में भी गर्मी महसूस की जा रही है. गर्मी बढ़ते ही लोगों को एसी और कूलर की याद आने लगती है. ऐसे में बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के एसी और कूलर का बाजार भी सज गया है. अपने बजट के हिसाब से लोग एसी और कूलर की खरीदी करने लगे हैं.
दुकानदारों की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस साल कूलर और एसी की बिक्री ज्यादा हो रही है. वैसे भी जीएसटी रिफॉर्म की वजह से एसी और कूलर में लगने वाला जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है, इस वजह से कूलर और एसी के दामों में कुछ कमी आई है. जिसका लाभ ग्राहक भी उठा रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.