Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bhupinder Hooda on Crime: “हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता”—बढ़ते अपराध पर हुड्डा का सरकार पर करारा हमला

17

रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पनप रहे संगठित अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। सरकार हर स्तर पर फेल हो गई है। हरियाणा में वही सुरक्षित है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 से 60 गैंग लोगों में दहशत फैला रही है।

व्यापारी डॉक्टर और उद्योगपतियों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। हर रोज हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में ऐसे माहौल के चलते प्रदेश से उद्योगपति और व्यापारी पलायन कर रहे हैं। इस माहौल में प्रदेश में निवेश न के बराबर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगेगी।

भूपेंद्र हुड्डा ने ट्रंप डील को किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि बांग्लादेश पर 0% टैरिफ लगेगा और भारत पर 18% टैरिफ। क्योंकि बांग्लादेश अमेरिका से कॉटन खरीदेगा अगर भारत को भी 0% टैरिफ चाहिए तो अमेरिका से कपास खरीदना पड़ेगा और अगर अमेरिका का कपास भारत में आएगा तो किसानों की क्या हालत होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ट्रंप के आने से पहले भारत पर 3% टैरिफ लगता था लेकिन अब 18% टैरिफ थोप दिया गया है।

वृद्धावस्था पेंशन पर फिर से सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बयान देते थे कि किसी भी वृद्धि की पेंशन नहीं काटी है। फिर 70000 पेंशन वापस कैसे हुई। सरकार जवाब दे। इसी श्रृंखला में गरीब लोगों के राशन कार्ड भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन तमाम मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। पूर्व मुख्यमंत्री आज रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.